मंदार की पावन धरती पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने माथा टेका, प्रदेश की खुशहाली का मांगा वारदान

मधुसूदन मंदिर में पूजा अर्चना करते शिक्षा मंत्री. | Prabhat Khabar Network
Mandar Temple Banka News : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंदार पर्वत के प्रसिद्ध मधुसूदन, लक्ष्मी नारायण और कामधेनु मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Mandar Temple Banka News : पौराणिक और धार्मिक महत्व वाले मंदार पर्वत की तराई गुरुवार को आस्था और श्रद्धा से सराबोर रही. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने यहां स्थित प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर और कामधेनु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
सुबह करीब आठ बजे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मधुसूदन मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई. दर्शन-पूजन के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया.
लक्ष्मी नारायण और कामधेनु मंदिर में भी टेका माथा
मधुसूदन मंदिर में पूजा के बाद शिक्षा मंत्री मंदार पर्वत की तराई स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और कामधेनु मंदिर पहुंचे. तीनों मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने बिहार में शांति, खुशहाली, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की.
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मांगा आशीर्वाद
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मंदार पर्वत केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है. भगवान मधुसूदन, भगवान लक्ष्मी नारायण और कामधेनु माता से उन्होंने प्रदेश के सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार, ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी आगे बढ़े, यही सरकार का संकल्प है.
धार्मिक विरासत नई पीढ़ी को जोड़ती है
उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती है. मंदार पर्वत जैसी पवित्र स्थली से पूरे प्रदेश के लिए सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है.
कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश उर्फ विक्की मिश्रा, नगर अध्यक्ष मनमीत साह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे. शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव कुमार
संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










