पीएम के भागलपुर आगमन को लेकर पंजवारा चेक पोस्ट सील

Updated at : 23 Feb 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के भागलपुर आगमन को लेकर पंजवारा चेक पोस्ट सील

पीएम के भागलपुर आगमन को लेकर पंजवारा चेक पोस्ट सील

विज्ञापन

पंजवारा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को भागलपुर आगमन को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है. बांका के पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर पंजवारा में झारखंड सीमा से सटे उत्पाद विभाग चेक पोस्ट को रविवार की दोपहर बाद से सील कर दिया गया है. पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अगुवाई में पुलिस ने झारखंड सीमा चेक पोस्ट को सील कर दिया है. इस दौरान भारी वाहन एवं माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है. अन्य सभी तरह के वाहनों को जांच के बाद बांका जिले के सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन