सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ कर आर्थिक उपार्जन कर रही हैं जीविका दीदी

Updated:
विज्ञापन
सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ कर आर्थिक उपार्जन कर रही हैं जीविका दीदी

धरमपुर गांव में एवं झखरा पंचायत में प्रभात जीविका महिला ग्राम संगठन प्रतापपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अन्तर्गत जागृति जीविका संकुल संघ तहत शुक्रवार को कुर्मा पंचायत में जय महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन धरमपुर गांव में एवं झखरा पंचायत में प्रभात जीविका महिला ग्राम संगठन प्रतापपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन ,पोशाक योजना, साइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सन्नी सौरभ, बीके पुष्पजीत कुमार, अनुपम कुमार दास, पेरू दास, सीएफ अजीत कुमार यादव, रंजन कुमार सिंह, एसजेवाइ एमआरपी सोनी कुमारी, सीएनआरपी रिंकी देवी, भीआरपी मधु कुमारी, पशु सखी राजश्री, सीएम पूनम कुमारी, लता कुमारी, गुंजन कुमारी सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के द्वारा विभिन्न तरह के मुद्दों जैसे पंचायत में जीविका भवन, पुस्तकालय, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्था के संबंध में मांगें रखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन