स्वास्थ्य उपकेंद्रों में एएनएम की उपस्थिति व ओपीडी कार्य हो अनिवार्य : डीआईओ

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्रों में एएनएम की उपस्थिति व ओपीडी कार्य हो अनिवार्य : डीआईओ

स्वास्थ्य उपकेंद्रों में एएनएम की उपस्थिति व ओपीडी कार्य हो अनिवार्य : डीआईओ

विज्ञापन

कटोरिया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने शुक्रवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, लेबर रूम, कोल्ड चेन रूम, महिला वार्ड, जेनरल वार्ड आदि का जायजा लिया. साथ ही अस्पताल में मिल रही सेवाओं व सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया. डीआईओ डा वाईपी मंडल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में टीकाकरण दिवस के अलावा अन्य दिनों में भी एएनएम की उपस्थिति व ओपीडी का कार्य सुनिश्चित हो. चिकित्सा प्रभारी को इस मुद्ये पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी एएनएम से संवाद कर निर्देशित करने को कहा गया. चूंकि निरीक्षण के दौरान घोरमारा स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम अनुपस्थित पायी गयी. धोबनी केंद्र पर भी एएनएम के उपस्थित नहीं रहने की शिकायत मिली. रेफरल अस्पताल से जरूरतमंदों, दूरस्थ ग्रामीणों, मरीजों व गर्भवती महिलाओं को ससमय एंबुलैंस सेवा का शत-प्रतिशत लाभ मुहैया कराने को लेकर अस्पताल कैंपस में जगह-जगह एंबुलैंस का सीयूजी नंबर प्रदर्शित करने का निर्दिश दिया. ताकि नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 102 के अलावा सीयूजी नंबर पर भी लोग संपर्क कर एंबुलैंस का लाभ प्राप्त कर सकें. एंबुलैंस परिचालन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने को कहा गया. महिला वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को नास्ता व भोजन सेवा की भी जानकरी डीआईओ ने ली. निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या 60 थी. स्कैन एंड शेयर सिस्टम से वेटिंग पीरियड की भी रिपोर्ट ली गयी. कोल्ड चेन रूम में टीका के रखरखाव से संबंधित जानकारी भी ली. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल, डा विनोद कुमार, डा अमित महाजन, डा मुकेश कुमार, डा अरूणिमा, हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन