कटोरिया में धान का बिचड़ा उखाड़ने के दौरान बढ़ा विवाद, चाचा-भतीजे के बीच लाठी-डंडे चले, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
मारपीट कांड में जख्मी भतीजा | Prabhat Khabar Network

मारपीट में जख्मी भतीजा | Prabhat Khabar Network

Banka News : बगरा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया. खेत में बिचड़ा उखाड़ने के दौरान चाचा और चचेरे भाई ने भतीजे पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Banka News : आनंदपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत बगरा गांव में बुधवार को जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया. खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ने के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चाचा और चचेरे भाई ने कथित तौर पर लाठी-डंडे से हमला कर भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए.

परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

घायल की पहचान बगरा गांव निवासी स्व. झगरू यादव के 60 वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया.

चाचा और चचेरे भाई पर लगाया हमला करने का आरोप

घायल कुलदीप यादव ने बताया कि पूर्व में हुए बंटवारे के अनुसार वह अपने हिस्से की जमीन में लगे धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे. इसी दौरान उनके चाचा रामप्रसाद यादव और चचेरे भाई शुभम कुमार वहां पहुंचे तथा जमीन के दोबारा बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे. आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

थाना में दर्ज कराया मामला

घटना के संबंध में घायल कुलदीप यादव के आवेदन पर आनंदपुर थाना में रामप्रसाद यादव और शुभम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने जांच शुरू की

आनंदपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन