ePaper

एक एनबीडब्ल्यू वारंटी व एक बाइक चोर गिरफ्तार

Updated at : 22 Jan 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एक एनबीडब्ल्यू वारंटी व एक बाइक चोर गिरफ्तार

शंभुगंज पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर 2017 से फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी सहदेवपुर गांव के गोपाल मंडल व फरार बाइक चोर कैथा गांव के सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर 2017 से फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी सहदेवपुर गांव के गोपाल मंडल व फरार बाइक चोर कैथा गांव के सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने रात्रि गश्ती में केहनीचक गांव मोड़ तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बाइक नंबर प्लेट व चैसिस नंबर की जांच की तो, दोनों नंबर से अलग-अलग जगहों के बाइक मालिक के नाम से मिला. पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर केहनीचक गांव के तीनों युवक अंकित कुमार, चिक्कू कुमार व दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं गिरफ्तार तीनों युवक के बयान पर कैथा गांव के सोनू कुमार का नाम बताया गया था. बुधवार की रात उसे भी को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटी व बाइक चोर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन