एक दिवसीय जॉब कैंप आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2024 8:29 PM
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा.
बांका. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसका आयोजन पहल फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है. आइटीआइ कैंपस स्थित जिला नियोजनालय में इसका आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जायेगा. नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए आवेदक को जिला नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है. यह नियोजन कैंप पूर्णत: नि:शुल्क है. आवेदक अपना बायोडाटा, मार्कशीट, आधार कार्ड व रंगीन फोटो के साथ जिला नियोजनालय बांका तेलिया में आकर भाग ले सकते हैं.
साफ-सफाई का लिया गया जायजा
बांका. डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में छठ पूजा की तैयारी प्रारंभ हो गयी है. छठ घाटों की साफ-सफाई करायी जा रही है. इसी क्रम में जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है. छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी, पहुंच पथ आदि की व्यवस्था की जा रही है ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










