Banka News : सबका सम्मान जीवन आसान के तहत प्रखंड व अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : सबका सम्मान जीवन आसान के तहत प्रखंड व अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या

प्रखंड व अंचल कार्यालय सहित सभी कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी के द्वारा जनता की समस्याओं को सुना.

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट Banka News : बिहार सरकार का महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय तीन के तहत सबका सम्मान जीवन आसान के तहत शुक्रवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय सहित सभी कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी के द्वारा जनता की समस्याओं को सुना. इस दौरान बीडीओ अरविंद कुमार के द्वारा समस्या लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया. वहीं अंचल कार्यालय में सीओ श्रीनिवास सिंह के द्वारा जमीन से संबंधित समस्याओं को सुना गया. सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि एलपीसी, परिमार्जन, ई-मापी सहित भू विवाद को लेकर दस आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पांच का त्वरित निष्पादन कर दिया गया जबकि शेष पांच आवेदन की जांच करते हुए आगे कारवाई की बात कही गयी. वहीं अन्य कार्यालय में भी सभी पदाधिकारी अपने अपने समय से मौजूद रहने के साथ ही जनता की समस्या को सुनते ही निष्पादन किया गया.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन