बाराहाट: अधिकारियों ने सुनी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश

राज्य सरकार की नयी पहल के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने अपने-अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों के संबंधित उनकी समस्याओं को सुनी और त्वरित निष्पादन की रूपरेखा तैयार की
बाराहाट. राज्य सरकार की नयी पहल के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने अपने-अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों के संबंधित उनकी समस्याओं को सुनी और त्वरित निष्पादन की रूपरेखा तैयार की. जिसमें जमीन से जुड़े कुल 15 मामले अंचलाधिकारी के समक्ष आए. इसके बाद अंचलाधिकारी ने संबंधित विषय पर विपक्षियों को तत्काल नोटिस जारी कर अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. वहीं बीडीओ के कक्ष में कुल छह वरिष्ठ नागरिक पहुंचे और उन्होंने अपनी पेंशन, राशन कार्ड, नाम सुधार, नल जल योजना से संबंधित शिकायत की. जिस पर बीडीओ ने बारी-बारी से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनी और त्वरित कार्रवाई कर संबंधित विभाग को पत्राचार करते हुए समस्या के निष्पादन की बात कही. दोनों कार्यालय कक्ष में क्षेत्र के मुख्तार अंसारी, कंचन देवी, सरयू राय, प्रमिला खातून सहित कई अन्य नागरिक ने अपनी समस्याएं रखी. बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें लोगों ने काफी उत्साहपूर्ण माहौल में अपनी समस्याओं को कार्यालय कक्ष में पहुंचकर उनके सामने रखी है. उन्होंने संबंधित विभाग को समस्याओं को अग्रसारित करते हुए तत्काल इस पर निष्पादन का निर्देश दिया है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है सरकार की इस नयी पहल का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










