भीषण गर्मी से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, घरों में दुबके लोग

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
भीषण गर्मी से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, घरों में दुबके लोग

भीषण गर्मी से धोरैया प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिसका परिणाम है कि तापमान कि मुश्किलें भी बढ़ गयी है.

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट Banka News : भीषण गर्मी से धोरैया प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिसका परिणाम है कि तापमान कि मुश्किलें भी बढ़ गयी है. घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरा शरीर को ढककर चल रहे है. जिससे धूप से शरीर की सुरक्षा होती रहे.तेज धूप व गर्मी बढ़ गयी है. लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे है लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है वहीं लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया है.

गर्म हवाओं ने लोगों को किया परेशान

तपिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. दिन भर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज धूप के साथ पुरवइया हवा भी चलना बंद हो जाने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. आलम यह है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. दोपहर में गर्मी अधिक होने से लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं. लोग ठंड पेय पदार्थ गटक रहे हैं. इन दिनों भीषण गर्मी को लेकर कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम की दुकानों से नजदीकियां बढ़ गयी है. वहीं दुकानों पर गमछा टोपी, चश्मे की बिक्री तेज हो गयी है. कभी कभी बिजली गुम हो जाने के बाद गर्मी के मारे लोग घरों में भी तिलमिला रहे हैं देर शाम मौसम के ठंडा होने पर लोगों को राहत महसूस हो रही है .

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन