मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगे नगर परिषद के नये बसावट वाले क्षेत्र

Updated at : 09 Apr 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगे नगर परिषद के नये बसावट वाले क्षेत्र

15 अप्रैल से 15 जून तक नप बांका अंतर्गत नये मोहल्ले में जनसंवाद कार्यक्रम होंगे आयोजित

विज्ञापन

प्रभात खबर-खास 15 अप्रैल से 15 जून तक नप बांका अंतर्गत नये मोहल्ले में जनसंवाद कार्यक्रम होंगे आयोजित प्रतिनिधि, बांका.

नगर परिषद बांका के शहरी क्षेत्र में लगातार विस्तार जारी है. खासकर डेढ़-दो दशक से इसमें अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है. पर नये बसावट वाले क्षेत्र के लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. इसकी बानगी बरसात के समय में उन मोहल्लों में नजर आती है. कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां के लोग बरसात के दौरान जलजमाव से पूरी तरह सू परेशान रहते हैं. ऐसे मोहल्ले में बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाएं काफी समय से नहीं पहुंची है. लेकिन, अब उनकी परेशानी जल्द दूर की जायेगी.

दरअसल, नगर परिषद बांका की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा. यह कार्यक्रम खासकर उन वार्डों पर केंद्रित रहेगा, जहां नयी आबादी घर बनाकर रह रही है. यानी नये बसावट को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने की रणनीति है. कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार कर ली गयी है. इस जनसंवाद कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी मुख्य पार्षद, संबंधित वार्ड के पार्षद, नगर पालिका के सभी अधिकारी व कर्मी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे. इसके साथ स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. मुख्य रूप से इसका आयोजन वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, 19 और 20 में होगा. हालांकि, अन्य वार्डों में भी इसके आयोजन के निमित्त प्लान तैयार किया जा रहा है. बताया गया कि वार्ड में जाकर ही जनसंवाद कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर आयोजित किये जाएंगे. जरूरत पड़ी तो एक वार्ड में दो-तीन जनसंवाद कार्यक्रम भी किये जायेंगे ताकि सभी जरूरी बातें सामने आ सके.

योजना को बोर्ड की बैठक में मिलेगी मंजूरी

जनसंवाद कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों से बातचीत की जायेगी. इसमें सड़क, बिजली, नली, गली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित उनकी मांगों और सुझावों को लिया जायेगा. इस निमित्त योजना का प्रस्ताव तैयार किया जायेगा और अगली बोर्ड की बैठक में योजना पारित करते हुए संबंधित वार्ड में विकास कार्य शुरु किये जाएंगे. योजना की मंजूरी के बाद तुरंत टेंडर निकाला जायेगा ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य संपन्न हो सके.

कहते हैं अधिकारी

वार्ड स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम 15 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है. इस कार्यक्रम के जरिये खासकर उन वार्डों को फोकस किया जायेगा जहां नयी आबादी आयी है अथवा नयी बसावट है. कार्यक्रम के जरिये उस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं पर कार्य किया जायेगा ताकि स्थानीय निवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके.

सुमित्रा नंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन