BANKA सुरक्षा के बीच नीट ( यूजी) की परीक्षा आज, सभी केंद्र सीसीटीवी के नजर में

Updated:
विज्ञापन
BANKA सुरक्षा के बीच नीट ( यूजी) की परीक्षा आज, सभी केंद्र सीसीटीवी के नजर में

जिले भर के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों पर रविवार को मेडिकल प्रवेश (नीट-यूजी) की परीक्षा भारी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हो गयी.

विज्ञापन

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :

जिले भर के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों पर रविवार को मेडिकल प्रवेश (नीट-यूजी) की परीक्षा भारी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हो गयी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसके लिए सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर रिपोर्टिंग शुरू हो गई है. केंद्र पर परीक्षार्थी दिन के 1:30 बजे के पहले तक प्रवेश कर सकते हैं. जिला प्रशासन के निर्देश पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त सीएस व अधिकारी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखें हुए हैं.परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन,फ्रिस्क्रिंग, बायोमेट्रिक एवं दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू है.खास यह भी कि ये सभी कार्य सीसीटीवी की निगरानी में हो रहा है.नोडल पदाधिकारी ने बताया है परीक्षा के सभी गाइड लाइनों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है.वहीं सड़क यातायात के सभी जगहों पर पुलिस बल मौजूद थे.मालूम हो कि शनिवार को ही परीक्षा के पूर्व तैयारी को लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को कई कड़े निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन