सरदार पटेल की जीवनी सीख लेने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन
सरदार पटेल की जीवनी सीख लेने की जरूरत

शहर के एमयुसीसी संस्थान में शुक्रवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री सह गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

बांका. शहर के एमयुसीसी संस्थान में शुक्रवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री सह गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर संस्थान निदेशक राजिक राज ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार बताया. कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित था. आज के युवा पीढ़ियों को उनके जीवन चरित्र से सीख लेने की जरूरत है. संस्थान के वरीय सदस्य सौरभ कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे. उनका कार्यकाल हमेशा अविस्मरणीय रहेगा. मौके पर आयुष राज, प्रीतम सिंह, करण कुमार, रीतेश, मुस्कान, कोमल, लवली, काजल, रितु, सुमन कुमार, किशु कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन