ePaper

दहेज नहीं मिलने पर दो बच्चों की मां को तीन तलाक देकर निकाला

Updated at : 26 Jul 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज नहीं मिलने पर दो बच्चों की मां को तीन तलाक देकर निकाला

दहेज नहीं मिलने पर दो बच्चों की मां को तीन तलाक देकर निकाला

विज्ञापन

पंजवारा. छोटी मोहनी गांव में दहेज की लालच में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने और तीन तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने पति व ससुराल वालों पर पांच लाख रुपये नकद व बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करने और बच्चों को छीन लेने का आरोप लगायी है. जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी बीबी अमरीन का निकाह करीब चार साल पहले छोटी मोहनी गांव निवासी मो. इम्तसार के साथ प्रेम संबंध के बाद हुआ था. शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य रहा और इस दौरान एक पुत्र व एक पुत्री का जन्म हुआ, लेकिन कुछ समय बाद हालात बदलने लगे. अमरीन का आरोप है कि पति इम्तसार, सास बीबी महफूजा और अन्य ससुराल वाले बीबी स्वीटी, नासरून बेगम, नीलू बेगम व मो. हफीज ने पांच लाख रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. पीड़िता के अनुसार 21 जुलाई को ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया और फिर तीन बार ”तलाक” बोलकर रिश्ता तोड़ दिया. इतना ही नहीं, दोनों बच्चों को भी छीन लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता शुक्रवार को पंजवारा थाना पहुंची और पति व अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज की गयी है. दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन