क्षेत्रीय दौरा में विधायक का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

क्षेत्रीय दौरा में विधायक का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों गांव में मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायक पूरनलाल टुडू ने जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही स्थानीय समस्याओं से भी रूबरू हुए. क्षेत्रीय दौरा के क्रम में विधायक को बगडुब्बा गांव में महिलाओं ने बुके भेंटकर स्वागत किया. इसके अलावा क्षेत्र के चिरैया मोड़, दुखनसार मोड़, ईनारावरण गांव सहित अन्य गांवों का भी विधायक ने दौरा किया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह, भोरसार-भेलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश्वर यादव, झारु मंडल, युगल किशोर यादव, ठाकुर यादव, महेंद्र सोरेन, कटियारी मुखिया सोमलाल हांसदा, गिदमड़वा गांव निवासी समाजसेवी विजय यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










