नाबालिग प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, ग्रामीणों के समझौते पर पहुंचे घर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 8:31 PM
ग्रामीणों के समझौते पर पहुंचे घर
बांका. रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक प्रेमी युगल जोड़ी ने घर से भाग कर शादी रचा ली. शादी के बाद दोनों के परिजनों के बीच जमकर बबाल मचा. सूचना के बाद 112 पुलिस वाहन ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को हिरासत मे लेते हुए थाना लाया गया. जानकारी के अनुसार एक ही गांव के नाबालिग किशोरी व नाबालिग किशोर के बीच कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. किशोरी के घर वालों को पता चलने के बाद घर वाले किशोरी की शादी करने के लिए इधर-उधर वर पक्ष की तलाश कर रहे थे. जैसे ही यह बात किशोरी को पता चला तो शुक्रवार को दोनों नाबालिग प्रेमी युगल ने घर से जेवर जेबरात लेकर फरार हो गये और किसी मंदिर में जाकर शादी कर ली. शादी करने के बाद दोनों नाबालिग प्रेमी जैसे ही गांव पहुंचे तो दोनों परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को होने के बाद 112 पुलिस वाहन से दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. इसके बाद दोनों प्रेमी युगल के घर वालों के बीच आपसी समझौते के बाद बाउंड भरवा कर दोनों को घर भेज दिया गया. शराब पीकर मारपीट करने का आरोप बांका. रजौन प्रखंड क्षेत्र के धर्मचक गांव में एक व्यक्ति ने शराब पीकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव निवासी शुकर ठाकुर ने बताया कि मैं अपने दरवाजे पर खड़ा था, इसी दौरान गांव के ही तीन लोग शराब के नशे में आकर अचानक मुझे गाली-गलौज देने लगा. विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. इधर घर वालों सहित ग्रामीणों की मदद से मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया. इधर घटना को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










