Banka News महुआ पेड़ से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से हुए घायल
Published by : VINOD RAO Updated At : 03 Jun 2026 5:43 PM
विज्ञापन
मथुरा गांव निवासी रूपचंद यादव के 50 वर्षीय जख्मी पुत्र नारायण यादव को परिजनों ने गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Banka News कटोरिया (बांका).
आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव के बगल स्थित जंगल में महुआ पेड़ से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. मथुरा गांव निवासी रूपचंद यादव के 50 वर्षीय जख्मी पुत्र नारायण यादव को परिजनों ने गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.जख्मी का टूटा हाथ और पेड़
कटोरिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी नारायण यादव के एक हाथ और एक पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गई है. कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया है.महुआ का फल तोड़ने में हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण यादव महुआ का फल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था. पेड़ की टहनी पर असंतुलित होकर वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










