Banka News बैल के हमले से महिला गंभीर रूप से हुई घायल
Published by : VINOD RAO Updated At : 03 Jun 2026 5:37 PM
विज्ञापन
भारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी मिला रेखा देवी का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार जख्मी महिला के कमर व पैर में गंभीर चोट लगी है. सीएचसी में महिला का उपचार चल रहा है
विज्ञापन
Banka News कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत होरिलवाटांड़ गांव में बैल के हमले से एक महिला पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान गांव निवासी मनोज यादव की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है.
परिजनों ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
घटना के बाद परिजनों ने रेखा देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार महिला के कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है.चारा खिलाने के दौरान बैल ने किया हमला
परिजनों ने बताया कि रेखा देवी अपने गोशाला में गाय और बैल को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बैल उग्र हो गया और उन पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










