42वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक 25 जनवरी को

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :22 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
42वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक 25 जनवरी को

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होगा

विज्ञापन

बांका/रजौन

. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होगा. रजौन प्रखंड क्षेत्र के श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में 20 फरवरी से होने वाले श्री सीताराम विवाह महोत्सव की सफलता पर चर्चा के लिए क्षेत्रवासियों की बैठक 25 जनवरी की कार्यक्रम स्थल पर होगी. इधर 42वें महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है, ग्रामीण सुभाष प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, वाल्मीकि पासवान, मनोज कुमार, प्रकाश पासवान, मदन मोहन मंडल आदि ने बताया कि वृंदावन की रासलीला मंडली, प्रवचनकर्ता मानस कोकिला पंडिता अखिलेश्वरी देवी सहित अन्य से स्वीकृति मिल चुकी है. आगामी 19 फरवरी को अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ श्री सीताराम विवाह महोत्सव, मानस प्रवचन व नवाह्न परायण का नव दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का आगाज हो जायेगा, जो 28 फरवरी को श्रीराम कलेवा व ब्रज होली के साथ संपन्न हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन