बट सावित्री पूजन को लेकर सुहागिन महिलाओं ने की खरीदारी, दिन भर रहा जाम

Updated at : 25 May 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
बट सावित्री पूजन को लेकर सुहागिन महिलाओं ने की खरीदारी, दिन भर रहा जाम

पति की दीर्घायु की कामना का पर्व बट सावित्री को लेकर बौंसी बाजार में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

बौंसी. पति की दीर्घायु की कामना का पर्व बट सावित्री को लेकर बौंसी बाजार में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी. सुहागिन महिलाओं के द्वारा पूजन सामग्री के साथ-साथ फल, मिठाई की जमकर खरीदारी की गयी. श्रृंगार की दुकानों पर भी सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना के लिए किया जाता है. पंडित अवधेश ठाकुर ने बताया कि अखंड सौभाग्य का पर्व माने जाने वाला बट सावित्री व्रत आज श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा. सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार धारण कर बट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी. रविवार को कपड़ा और श्रृंगार दुकानों के अलावा फुटपाथ पर पूजन सामग्री की खरीदारी महिलाओं के द्वारा की गयी. व्रती महिलाओं ने बताया कि इस व्रत में कुछ महिलाएं फलाहार का सेवन करेंगी तो कुछ निर्जला उपवास भी रखेंगी.

घंटों जाम रहा मुख्य चौक

बट सावित्री पूजन को लेकर बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. खासकर मुख्य चौक पर अत्याधिक भीड़ की वजह से पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं दोपहर में डैम रोड के में नो एंट्री में भारी वाहन के प्रवेश कर जाने से मार्ग काफी देर तक जाम रहा. गलत परिचालन की वजह से भी यहां जाम की स्थिति बनी रही. कटोरिया विधायक का वाहन भी जाम में काफी देर तक फंसा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन