विवाहिता के गोद से नवजात को छीन मारपीट कर घर से किया बाहर

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता के गोद से नवजात को छीन मारपीट कर घर से किया बाहर

सरकार एक तरफ दहेज उन्मूलन अभियान चला रही है, बावजूद दहेज के दरिंदे दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन

शंभुगंज. सरकार एक तरफ दहेज उन्मूलन अभियान चला रही है, बावजूद दहेज के दरिंदे दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला शंभुगंज थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में सामने आया हैं. जानकारी के अनुसार बंधुडीह गांव के अशोक यादव के पुत्र भरत यादव की शादी पिछले वर्ष ही खानगाह गांव के पंकज यादव की पुत्र रिंकी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन पुत्र को जन्म देने के बाद अब ससुराल वाले रिंकी कुमारी से दहेज में एक लाख 20 हजार रुपया मांग करने लगे. जब रिंकी कुमारी अपने माता-पिता की गरीबी हालत बताते हुए असमर्थता जाहिर की तो रिंकी कुमारी को ससुराल में उसके पति भरत यादव और सास ससुर के द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. जब सूचना पर रिंकी कुमारी के भाई संजीव कुमार बंधुडीह गांव पहुंचकर मामले को सुलझाने की कोशिश की तो विवाहिता रिंकी कुमारी के पति भरत यादव आदि के द्वारा संजीव कुमार के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. जिसके बाद रिंकी कुमारी को भी गाली- गलौज कर मारपीट करते हुए उसके गोद से नवजात शिशु को छीन कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता अपनी मां जनुसा देवी के साथ थाना पहुंची और घटना की सारी जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी. वहीं आरोपी भरत यादव ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन