विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Updated at : 17 Apr 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन

पंजवारा. थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए पंजवारा थाना में केस दर्ज करायी है.पीड़िता पूजा कुमारी ने आवेदन में बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी शादी लखपुरा निवासी अनुकर कुमार सिंह, पिता प्रभाकर सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद से ही पति, सास-ससुर, ननद और अन्य परिजनों द्वारा 25 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. जनवरी 2025 में जब वह ससुराल पहुंची तो दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की गयी. मारपीट में ननद सम्मी कुमारी, सास अनुपमा देवी, ससुर प्रभाकर सिंह के साथ पति के दो मित्र प्रदीप मिश्रा और प्रगति यादव भी शामिल थे. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर कॉल किए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को पंजवारा थाना लाया गया. वहां मार्च 2025 तक आपसी समझौते कर रखने का वादा किया गया, लेकिन वादे के बावजूद उन्हें मार्च के बाद नहीं रखा गया. पूजा ने आरोप लगाया कि बाद में दिल्ली से एक अधिवक्ता के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा गया जिसमें कहा गया कि उन्हें नहीं रखा जायेगा और शादी को कानूनी रूप से खारिज किया जायेगा. इस मामले में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन