प्रेम-प्रसंग में शादी कर पत्नी को लाया घर, परिवार के सदस्यों ने किया विरोध

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में शादी कर पत्नी को लाया घर, परिवार के सदस्यों ने किया विरोध

थाना क्षेत्र के गढ़ीकुर्मा गांव के युवक को प्रेम प्रसंग में शादी कर पत्नी को घर लाना महंगा पड़ गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के गढ़ीकुर्मा गांव के युवक को प्रेम प्रसंग में शादी कर पत्नी को घर लाना महंगा पड़ गया. स्थिति यह हो गयी कि नवविवाहिता जोड़े को उसके ही घर वाले तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार गढ़ी कुर्मा गांव के दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र कृपाल सिंह ऑटो चलाने का काम करता था. जहां ऑटो चलाने के क्रम में ही मुंगेर जिले के खड़िया पिपरा गांव के पंकज कुमार सिंह के पुत्री प्रियंका कुमारी से दोस्ती हो गयी और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. जिसके बाद दोनों ने अपने मर्जी से शादी कर ली. जब कृपाल सिंह ने शादी कर अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी को घर लाया तो घर में विवाद बढ़ गया. स्थिति यह हो गयी कि कृपाल सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी को उसके ही सास रूबी देवी और देवर छोटू कुमार सिंह के द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. प्रताड़ना से तंग होकर नव विवाहित प्रियंका कुमारी अपने पति कृपाल सिंह के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं. आरोपी महिला रूबी देवी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन