दीवार से दबकर युवक की मौत, घर में पसरा मातमी सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन
दीवार से दबकर युवक  की मौत, घर में पसरा मातमी सन्नाटा

रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव मे शुक्रवार की दोपहर दीवार से दबकर करीब 25 वर्षीय युवक धर्मवीर शर्मा की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दीवार से सटाकर खुदाई करने के क्रम में जर्जर पुरानी दीवार पलटी

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में शुक्रवार की दोपहर दीवार से दबकर करीब 25 वर्षीय युवक धर्मवीर शर्मा की मौत हो गयी. मृतक रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी ग्राम निवासी सुनील शर्मा का पुत्र था. घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है. चीख पुकार के गूंज से घर में हाहाकार मच गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक जर्जर पुराने दीवार के बगल में खुदाई का काम कर रहा था मृतक के साथ कुछ ही दूरी पर अन्य लोग भी काम कर रहे थे. इसी बीच पुराना जर्जर दीवार पलट गया दीवार के पलटते ही मौके पर अन्य लोग हो हल्ला किए तभी ग्रामीण सहित घरवाले दौड़े और काफी मशक्कत के बाद धर्मवीर को बाहर निकाला गया. घरवालों के अनुसार अस्पताल लाने के पूर्व तब धर्मवीर की सांसें चल रही थी. परिजनों ने इलाज हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना को लेकर मृतक की पत्नी दुर्गा देवी पुत्र अभिराज (06) वर्ष, अंशु (04) वर्ष एवं इकलौती अबोध बच्ची निधि का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर रजौन पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन