ePaper

बांका पावर ग्रिड में 2 से 9 दिसंबर तक मेंटनेंस कार्य

Updated at : 27 Nov 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
बांका पावर ग्रिड में 2 से 9 दिसंबर तक मेंटनेंस कार्य

अलग-अलग तिथियों में विभिन्न प्रखंड क्षेत्र स्थित सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

बांका. शहर स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन बांका में मेंटनेंस कार्य को लेकर दो-दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बांका ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने कहा है कि आगामी 2 दिसंबर से 9 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में विभिन्न प्रखंड क्षेत्र स्थित सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसमें 2 दिसंबर को दिन के 10 से 12बजे तक अमरपुर सब स्टेशन एवं दिन के 01 से 03 बजे तक बांका नेहरू कॉलोनी स्थित सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 3 दिसंबर को दिन के 10 से 12 बजे तक रजौन सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 4 दिसंबर को दिन के 10 से 12 बजे तक बांका सब स्टेशन एवं बाराहाट सब स्टेशन की दिन के 01 से 03 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. 5 दिसंबर को दिन के 10 से 12 बजे तक गोकुला सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित रहेगी. 9 दिसंबर को दिन के 11 से 02 बजे तक रजौन एवं बाराहाट सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. सहायक अभियंता ने आमलोगों से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद होने के पूर्व ही अपने घर का इनवर्टर बैट्री चार्ज के अलावे पानी टंकी को भर लें. मेंटनेंस कार्य समाप्त होने के बाद पुन: बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन