जेपी सेनानियों की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :18 Mar 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन

जेपी सेनानियों की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन
1974 के जेपी आंदोलन के साथियों के लंबित आवेदनों को लागू करने की मांग, शहीद अर्जुन राम को श्रद्धांजलि
बांका. फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत पिटारी गांव में जेपी आंदोलन स्मृति दिवस के अवसर पर परमानंद सिंह की अध्यक्षता में जेपी सेनानी व संपूर्ण क्रांति मंच की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परमानंद सिंह ने की और विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की. बैठक में वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन के दौरान भूमिगत व जेल गए सभी साथियों के लंबित आवेदनों को अभिलंब लागू करने की मांग की गयी. शहीद अर्जुन राम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी कुर्बानी को स्मरण किया गया व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर संपूर्ण क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष जगत भारती, उपाध्यक्ष दिवाकर झा, उमाशंकर भगत, काशी प्रसाद साह, शिव शंकर प्रसाद यादव, शिया शरण चौधरी, गंगाधर चौधरी, बिंदेश्वरी चौधरी, दिनेश चौधरी, रामचंद्र मंडल, रामस्वरूप मांझी, जलधर तांती, सुरेश प्रसाद यादव, गोविंद यादव, सुरेश यादव, महेश यादव, हरिहर देव, त्रिवेणी मंडल, भिखो राय, टुनेश्वर राम, सिंटू कुमार बरनवाल, चंद्र राय, मंगल पुजार और जीतन टुडू प्रमुख रूप से उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




