पूजा पंडाल या जुलूस में अश्लील व फूहड़ गाने बजाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई

पूजा पंडाल या जुलूस में अश्लील व फूहड़ गाने बजाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई
बंधुआ कुरवा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित बौंसी. बंधुआ कुरवा थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने की. बैठक में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरस्वती मां की प्रतिमा की स्थापना के लिए संबंधित पूजा समिति को थाना में पूर्व सूचना देकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. जिसके लिए आवेदन देना होगा और आवेदन के साथ समिति के सभी सदस्यों का आधार कार्ड संलग्न करना आवश्यक रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. किसी भी पूजा पंडाल या जुलूस में अश्लील व फूहड़ गाने बजाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इसके अतिरिक्त जुलूस में किसी भी प्रकार का अवैध सामान लेकर चलने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बिना लाइसेंस के कोई भी मूर्ति, झांकी या जुलूस नहीं निकाला जायेगा. यदि किसी पूजा पंडाल या क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने की सूचना मिलती है तो संबंधित समिति व व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने की अपील की गयी. वहीं पूजा समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में थाना क्षेत्र के मुखिया सरगुन यादव, श्रीकांत चौधरी, चिल्कारा मुखिया दिनेश मंडल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, सुरेश कुमार बिच्छू, सहदेव यादव, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार, अजय पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




