जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 11:27 AM

विज्ञापन

सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरबारी गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से जमकर मारपीट हुई. जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

-एक ही जमीन को दो हिस्सेदारों से रजिस्ट्री कराकर दखल-कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में बेहरबार गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मारपीट कांड में घायल सभी लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में प्राथमिक उपचार कराया गया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरबारी गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से जमकर मारपीट हुई. जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मारपीट कांड में जख्मी तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया.

एक पक्ष से पिता व पुत्र हुए घायल

मारपीट की घटना में एक पक्ष से बेहरबारी गांव निवासी गोपाल यादव (45वर्ष) व उसका पुत्र छोटू कुमार (18वर्ष) घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से भूमेश्वर यादव (60वर्ष) घायल हैं. कटोरिया सीएचसी में चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

जबरन जमीन जोतने में हुई मारपीट

रविवार को विवादित जमीन पर जबरन हल-बैल से जोतने के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जख्मी गोपाल यादव ने बताया कि वह जमीन जोत रहा था, तभी भूमेश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया.

अलग-अलग हिस्सेदारों से जमीन रजिस्ट्री

जख्मी भूमेश्वर यादव ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले जमीन रजिस्ट्री कराकर उस पर जोत-आबाद भी कर रहे हैं. इधर विपक्षी गोपाल यादव दूसरे हिस्सेदार से उसी जमीन की रजिस्ट्री करा ली और जबरन जुताई करने लगा. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया.

सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज

बेहरबारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों द्वारा सुईया थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जख्मी गोपाल यादव ने भुमेश्वर यादव, सीताराम मरांडी, भैयो मरांडी सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं जख्मी भूमेश्वर यादव ने गोपाल यादव, सहदेव यादव, भकू यादव, छोटू यादव आदि पर मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन