बाबाधाम जा रहे गोवाहाटी के कांवरिया रास्ते में बेहोश, एम्स देवघर रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाबाधाम जा रहे गोवाहाटी के कांवरिया रास्ते में बेहोश, एम्स देवघर रेफर

Banka News : भीषण गर्मी में भी कांविरयों का बाबाधाम जाने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में इस गर्मी ने पैदल यात्रा कर रहे गोवाहाटी एक बुजुर्ग कांवरिया की हालत ऐसी बिगाड़ी कि वे रास्ते में ही कांवर सहित गिरकर बेहोश हो गए. उन्हें तत्काल देवघर रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : बाबाधाम की पवित्र कांवर यात्रा के दौरान गुरुवार रात बांका जिले के कटोरिया क्षेत्र में एक बुजुर्ग कांवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई. असम के गोवाहाटी निवासी 58 वर्षीय पवन जालान कच्ची कांवरिया पथ पर कौआदह के समीप चलते-चलते बेहोश होकर गिर पड़े. साथी कांवरिया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में देवघर एम्स रेफर कर दिया गया.

चलते-चलते अचानक सड़क पर गिरे कांवरिया

जानकारी के अनुसार गोवाहाटी निवासी पवन जालान अपने मित्र संजय कुमार अजीत सरिया के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बाबाधाम की पैदल यात्रा पर निकले थे. दोनों गुरुवार रात जिलेबिया मोड़ से आगे कौआदह के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पवन जालान की तबीयत बिगड़ गई और वे कांवर सहित सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए.

डिहाइड्रेशन बना बड़ी वजह

साथी कांवरिया संजय कुमार अजीत सरिया ने बताया कि भीषण धूप और लगातार पैदल चलने की वजह से पवन जालान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए थे. तबीयत खराब होने के बावजूद वे यात्रा जारी रखे हुए थे. इसी दौरान उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई.

कटोरिया सीएचसी में चला इलाज

घटना के बाद साथी कांवरियों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया.

AIIMS Deoghar किया गया रेफर

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पवन जालान को देवघर एम्स रेफर कर दिया. इस दौरान मिथिला आश्रम राजबाड़ा के सचिव मुनिनाथ तिवारी और उनके पुत्र गौरव कुमार तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और कांवरिया के साथ देवघर रवाना हुए.

हर साल कई बार करते हैं बाबाधाम यात्रा

साथी कांवरिया ने बताया कि दोनों मित्र हर वर्ष तीन से चार बार पैदल बाबाधाम की यात्रा करते हैं. इस बार भी श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा शुरू की थी, लेकिन भीषण गर्मी ने यात्रा को कठिन बना दिया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन