महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली कलश शोभायात्रा

शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़
बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों एवं मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा- अर्चना के लिए लगी रही. वहीं बेलहर के देवधाम, ठाकुरबाड़ी हाट, बेलहर बस्ती, काली मंदिर, शिव मंदिर, पुनेश्वर महादेव, देवघर साहिबगंज शिव मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर, पचरुखी के लिंग महादेव मंदिर के अलावा अन्य स्थानों से शिव बरात व शोभायात्रा निकाली गयी तथा मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भी आयोजन किया गया. मौके पर पचरुखी गांव में दो दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन काे लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इसमें श्रीनगर के मुखिया अभिषेक कुमार, ग्रामीण कन्हैया प्रसाद साह, लालबहादुर साह, सज्जन कुमार साह, धीरज कुमार, अभिनव कुमार, निर्मल कुमार, विकास आनंद, जयंत कुमार, प्रशांत कुमार, रजनीश कुमार, दिवाकर साह, पवन साह, ईश्वर साह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










