राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले न्यायाधिशों को किया सम्मानित

Updated at : 29 Jan 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले न्यायाधिशों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले न्यायाधिशों को किया सम्मानित

विज्ञापन

बांका. राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादों के निपटारे में बांका न्यायालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है. इसी कड़ी में बुधवार को बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले न्यायमंडल के कई न्यायाधिशों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार निखिलेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा लोक अदालत में सर्वाधिक केस के निष्पादन के मामले में सीजेएम शैलेंद्र कुमार को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास उमा कुमारी, सब जज प्रथम कुमारी विजयाशांति सहित 11 विभिन्न बेंच के जजों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर लोक प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आगामी 8 मार्च को होने वाले साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई. जिसमें प्रीलिटिगेशन और पोस्टलेटीगेशन के तहत होने वाले मजदूर विवाद से संबंधित वाद, पैसा रिकवरी, बिजली और पानी बिल समेत मेंटेनेंस और दीवानी, फौजदारी के मामलों की अधिक से अधिक सुनवाई कर निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश भी दिया गया. बैठक में जिला जज प्रथम अभिषेक कुमार भान, जिला जज द्वितीय संजय मिश्रा, जिला जज तृतीय प्रभाकर झा, जिला जज चतुर्थ पीयूष कुमार मिश्रा, जिला जज सप्तम ओमप्रकाश, जिला जज अष्टम विनीत कुमार सिंह, जिला जज नवम शमीम रजा और प्रधान मजिस्ट्रेट जेजेबी अश्विनी कुमार समेत कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन