महादेवपुर पैक्स के मतदाता सूची की जांच का निर्देश

मतदाता सूची विवाद पर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने बीडीओ को इसकी जांच करने तथा स्वच्छ एवं निर्विवाद सूची तैयार करने का निर्देश दिया है.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर पैक्स में मतदाता सूची विवाद पर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने बीडीओ को इसकी जांच करने तथा स्वच्छ एवं निर्विवाद सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. संयुक्त सचिव के जारी पत्र में कहा गया है कि अनुराग आनंद एवं अन्य से प्राप्त परिवाद पत्र के आलोक में महादेवपुर पैक्स की मतदाता सूची विवाद पर जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदन समर्पित किया गया था. मालूम हो कि उक्त समिति का निर्वाचन कार्यक्रम प्राधिकार द्वारा 30 दिसंबर को अधिसूचित था. जिसके अनुसार गत 6 फरवरी को निर्धारित मतदान को प्राधिकार की अधिसूचना संख्या 283 दिनांक पांच फरवरी 26 द्वारा स्थगित किया गया है. समीक्षा के पश्चात महादेवपुर पैक्स मुख्यालय पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं किए जाने के कारण परिवादी द्वारा मतदाता सूची में नाम सुधार अथवा जोड़ने के लिए विहित प्रपत्र में दावा आपत्ति के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाने के कारण ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त 33 व्यक्तियों का नाम शामिल करते हुए स्वच्छ एवं निर्विवाद सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने 28 फरवरी 26 तक स्वच्छ एवं निर्विवाद मतदाता सूची तैयार कर अनुपालन प्रतिवेदन प्राधिकार को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की बात कही है. ताकि महादेवपुर पैक्स के निर्वाचन के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा सके. इस संबंध में बीडीओ प्रतीक राज ने बताया कि वह अभी विभागीय काम से पटना में हैं, उन्हें इस पत्र की कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




