उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज पहुंचे मंडल कारा बांका, किया शीतल पेय का उद्घाटन

Updated at : 03 Apr 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज पहुंचे मंडल कारा बांका, किया शीतल पेय का उद्घाटन

पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति रितेश कुमार ने शुक्रवार मंडल कारा बांका का निरीक्षण किया. इसके पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया.

विज्ञापन

बांका. पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति रितेश कुमार ने शुक्रवार मंडल कारा बांका का निरीक्षण किया. इसके पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया. जिसके बाद उन्होंने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, तरुण वार्ड, पुस्तकालय, कारा अस्पताल, स्मार्ट क्लासेस सहित अन्य परिसरों का निरीक्षण किया. उन्होंने बंदियों से बातचीत की. उन्होंने इस क्रम का जेल परिसर की साफ-सफाई का गहनता पूर्वक जांच की. इस दौरान वह साफ-सफाई से संतुष्ट हुए. उन्होंने जेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही आगंतुकों के लिए बाहरी परिसर में नवनिर्मित शीतल पेयजल सुविधा का उद्घाटन किया ताकि बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों व अन्य लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी मिल सके. निरीक्षी जज का जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने स्वागत किया. साथ ही निरीक्षी जज ने बंदियों के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इस दौरान बंदियों ने निरीक्षी जज का स्वागत गान से अभिनंदन किया. साथ ही कई गीत व भजन का गायन किया. उन्होंने बंदियों की प्रतिभा पर हर्ष व्यक्त किया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, डालसा सचिव सपना रानी, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार, एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास सहित न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व जेल के अधिकारी व कर्मीगण प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन