नशा करने से मना करने पर युवक को कैंची से हमला कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
नशा करने से मना करने पर युवक को कैंची से हमला कर किया जख्मी

कैंची से हमला कर किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में नशा कराने का विरोध करने पर एक युवक को कैंची से हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी राहुल साह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ पंकज कुमार के द्वारा किया गया. जख्मी युवक ने बताया कि गांव के ही सोनू ठाकुर नशे में धुत्त होकर उनके बड़े भाई बबलू साह को नशा करा रहा था. जब उन्होंने सोनु को बड़े भाई को नशा नहीं कराने की बात कही तो सोनु ठाकुर, मिथुन ठाकुर व दिनेश ठाकुर अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें गाली गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने कैंची से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. ��ुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन