ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

पीड़ित महिला ने बताया कि उनका पति मो. ईरसाद मंसुरी मुंबई में रहकर मजदुरी करता है
अमरपुर. थाना क्षेत्र के नया टोला ढिमड़ा गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकाल देने का मामला सामने आया है. जख्मी बीबी नेहा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि उनका पति मो. ईरसाद मंसुरी मुंबई में रहकर मजदुरी करता है. वह अपने एक बच्चे के साथ नयाटोला ढिमड़ा में अपने ससुराल में रहती है. उनका ससुर मो. जब्बार मंसुरी, सास बीबी खालदा, मो. समसाद मंसुरी समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग आये दिन बेवजह उनके साथ गाली-गलौज करते रहते है. शनिवार की शाम जबरन उनके ससुर व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया. पीड़ित महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने बताया कि आवेदक द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




