विवाहिता को फिर ससुराल वालों ने मारपीट कर किया बाहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 10:59 PM
डाका मिर्जापुर गांव की विवाहिता
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के डाका मिर्जापुर गांव की विवाहिता प्रियंका कुमारी न्यायालय के आदेश पर अपने ससुराल में पति के साथ रहने पहुंची थी. लेकिन उसके ससुराल पहुंचने के साथ ही पति, सास सहित अन्य सदस्यों के द्वारा उन्हें ना कि सिर्फ गाली-गलौज किया गया, बल्कि मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता प्रियंका कुमारी अपनी मां के साथ थाना पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार डाका मिर्जापुर गांव के राजीव कुमार रंजन, पिता कैलाश पंडित की शादी भागलपुर जिले के जगदीशपुर में मनोज कुमार पंडित की पुत्री प्रियंका कुमारी से वर्ष 2021 में हुई है. शादी के कुछ दिन बाद से ही उन्हें ससुराल में तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. जब विवाहिता ने प्रताड़ित किये जाने का विरोध किया तो पति, सास सहित अन्य ससुराल के सदस्यों ने उन्हें मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगायी. जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर विवाहिता अपनी ससुराल पति के साथ रहने पहुंची थी. लेकिन ससुराल पहुंचने के साथ ही उसके पति, सास आदि के द्वारा पहले केस उठाने और फिर ससुराल में रहने की हिदायत देते हुए महिला को घर से बाहर कर दिया. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है. ऐसे में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो इसको लेकर पहल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










