Banka News : अंधेरे में आवारा कुत्ते का हमला, बौंसी बाजार के व्यवसायी के पैर में काटा

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : अंधेरे में आवारा कुत्ते का हमला, बौंसी बाजार के व्यवसायी के पैर में काटा

बौंसी बाजार में शुक्रवार की देर रात आवारा कुत्ते के हमले में एक व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : बौंसी बाजार में शुक्रवार की देर रात आवारा कुत्ते के हमले में एक व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया.

जानकारी के अनुसार, बौंसी निवासी उमा दास का 30 वर्षीय पुत्र जूता चप्पल दुकानदार गोविंद अपनी दुकान बंद कर देर रात घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि रास्ते में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वह अचानक एक आवारा कुत्ते से टकरा गया. इसके बाद कुत्ता आक्रामक हो गया और उसने गोविंद के दाएं पैर में काट लिया. युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया. घटना के बाद घायल अवस्था में गोविंद को रेफरल अस्पताल बौंसी ले जाया गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा ने उसका इलाज किया. डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन की पूरी डोज समय पर लेना बेहद जरूरी होता है. फिलहाल युवक को पहला इंजेक्शन दिया गया है और आने वाले अलग-अलग दिनों में उसे बाकी डोज भी दी जाएगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बौंसी बाजार और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रात के समय राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डॉक्टर की सलाह और जरूरी सुझाव

रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के अनुसार, कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोएं. बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं. एंटी रेबीज इंजेक्शन की सभी डोज समय पर लेना बेहद जरूरी है.झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे न रहें. रात में सुनसान और अंधेरे रास्तों पर सतर्क रहें. स्थानीय प्रशासन को आवारा कुत्तों की सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई हो सके.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन