सुईया के धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक व मजदूर हुए फरार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
सूचना के सत्यापन के क्रम में पूरी रणनीति के तहत की गई छापेमारी में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया.
विज्ञापन
-एसपी व एसडीपीओ के संयुक्त निर्देश पर बालू घाटों पर हुई छापेमारीकटोरिया (बांका).
सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध अभियान चलाया.-गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि धर्मशीला घाट से अवैध तरीका से बालू का उत्खनन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के क्रम में पूरी रणनीति के तहत की गई छापेमारी में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर का चालक व सभी मजदूर मौके से भाग निकले.-थाना में प्राथमिकी दर्ज
जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक की पहचान करने में पुलिस जुट गई है. इस मामले में उत्खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










