अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत दो लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती, दोनों खतरे से बाहर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में ईलाजरत जख्मी. | Prabhat Khabar Network

E-Rickshaw Accident : अमरपुर में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है.

विज्ञापन

E-Rickshaw Accident : अमरपुर में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के समीप बुधवार रात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

राहगीर पर पलटा ई-रिक्शा

घायलों की पहचान खेमीचक गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राजीव दास और शहर के वार्ड संख्या-9 निवासी नवल तांती के रूप में हुई है. अस्पताल में इलाजरत नवल तांती ने बताया कि वह बुधवार रात बस स्टैंड से पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोला चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा कांग्रेस कार्यालय के समीप अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया, जिससे दोनों घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. समय पर इलाज मिलने से दोनों की स्थिति में सुधार है.

दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर

डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन