ट्रक के धक्के से आइसक्रीम बिक्रेता की मौत,मचा कोहराम

Updated at : 15 Apr 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से आइसक्रीम बिक्रेता की मौत,मचा कोहराम

ट्रक के धक्के से आइसक्रीम बिक्रेता की मौत,मचा कोहराम

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर डुमरामा हाई स्कूल के समीप ट्रक के धक्के से जख्मी आइसक्रीम बिक्रेता की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव निवासी सीताराम मंडल अपने पुत्र राजा कुमार के साथ शनिवार की देर शाम ठेला वाहन से अमरपुर आइसक्रीम की बिक्री करने आया था. जहां से वह अपने पुत्र के साथ देर शाम घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान डुमरामा हाई स्कूल के समीप भागलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उकी ठेला में धक्का मार दिया. घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. घटना स्थल पर मौजूद युवा समाजसेवी अंकित कुमार ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर देते हुए मदद की गुहार लगायी. सूचना मिलते ही 112 वंबर की वाहन पर मौजूद पुलिस एंबुलेंस की मदद से घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी को उपचार के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉ रायबहादुर के द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी. इस घटना की सुचना मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मिलनसार व मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था. मृतक को एक पुत्र राजा कुमार है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मृतक अपने पुत्र को हमेशा अपने साथ रखकर आइसक्रीम की बिक्री करने जाता था. पिता की मौत के बाद उनका पुत्र बिल्कूल अकेला हो गया है. इस घटना से मृतक के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन