ePaper

दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी बनी बोझ, बांका में पति ने ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Updated at : 04 Sep 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime

बांका में घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Crime: बांका जिले में करमा-धरमा पर्व की रात खौफनाक वारदात सामने आई. पति ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी की बालू में दफना दिया. घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस ने दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई. गांव निवासी शिवचरण दास ने अपनी पहली पत्नी सावित्री देवी (35) की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति शव को छिपाने के लिए दो किलोमीटर दूर बड़ुआ नदी के सती घाट पर ले गया और बालू के नीचे दबा दिया. इसके बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया.

मायकेवालों की खोजबीन से खुला राज(Bihar Crime)

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके गोरियाडीह गांव से परिजन अमजोरा पहुंचे. उन्होंने आनंदपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद नदी किनारे बालू के नीचे से सावित्री देवी का शव बरामद हुआ. इस दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

दूसरी पत्नी पुलिस के शिकंजे में

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की दूसरी पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी शिवचरण दास की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतका के भाई हुरो दास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पहले से करता था प्रताड़ित

जानकारी के अनुसार, शिवचरण दास अपनी पहली पत्नी सावित्री को लगातार प्रताड़ित करता था और घर का खर्च तक नहीं देता था. सावित्री मजदूरी कर किसी तरह अपना और अपने बच्चों का भरण-पोषण करती थी. उसका 15 वर्षीय बेटा ब्रम्हदेव दास मजदूरी करने के लिए सूरत गया हुआ है. करीब आठ साल पहले शिवचरण ने पूजा देवी से दूसरी शादी कर ली थी और उससे उसके दो बच्चे भी हैं.

त्योहार की रात बनी खौफनाक

बुधवार की रात जब गांव में करमा-धरमा पर्व का जश्न चल रहा था, उसी दौरान शिवचरण ने पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आधी रात को पति ने ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन