चाकू से हमला कर पति-पत्नी को किया जख्मी

चाकू से हमला कर पति-पत्नी को किया जख्मी
बांका. जिले के रजौन थाना क्षेत्र के नीमा गांव में चाकू से हमला कर पति पत्नी को जख्मी कर देने का मामला शुक्रवार को रजौन थाना पहुंचा. नीमा गांव निवासी सोनी देवी ने रजौन थानाध्यक्ष के नाम दिये आवेदन में कहा है कि गांव के ही सात लोग जबरदस्ती मेरे घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. जिसका मेरे द्वारा विरोध किये जाने पर सभी ने मिलकर चाकू से मेरे गले पर हमला कर दिया, जिससे मैं जख्मी हो गयी. हो हल्ला की आवाज सुनकर मेरा पति बलवंत सिंह आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. पीड़िता ने रजौन पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










