आंधी में पेड़ गिरने से प्रखंड कॉलोनी में 20 घंटे बिजली सेवा हुई बाधित

Published at :05 May 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी में पेड़ गिरने से प्रखंड कॉलोनी में 20 घंटे बिजली सेवा हुई बाधित

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर रात्रि आई तेज आंधी व बारिश में कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं

विज्ञापन

कटोरिया.

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर रात्रि आई तेज आंधी व बारिश में कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं. कटोरिया बाजार के बांका रोड में बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप बिजली तार पर ही गुलमोहर का पेड़ गिर जाने से प्रखंड कॉलोनी में लगभग 20 घंटे तक बिजली सेवा रात्रि से ही बाधित रही. जिससे स्थानीय लोगों को कठिनायी झेलनी पड़ी. विदित हो कि गत सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे से काफी देर तक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश भी हुई. आंधी के कारण ही बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप गुलमोहर का पेड़ धराशायी हो गया. जिससे बिजली का कवर युक्त तार टूट कर जमीन पर गिर गया. पेड़ की एक डाली सड़क किनारे खड़ी खाली ऑटो पर भी गिरी. पेड़ गिरने के बाद से ही प्रखंड कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. हालांकि विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार व कनीय अभियंता युवराज कुमार के प्रयास से मंगलवार की शाम करीब चार बजे विद्युत सेवा फिर से बहाल हुई. जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन