हाइवा व टोटो की टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी, एक रेफर

Updated at : 11 Mar 2026 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा व टोटो की टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी, एक रेफर

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप हाइवा की ठोकर से टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

बाराहाट. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप हाइवा की ठोकर से टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे टोटो में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हालांकि, घटना के बाद हाइवा व टोटो घटना स्थल से गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बाराहाट पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजकर मामले की जांच करायी. साथ ही तीन जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी निशा देवी (20) पति सुमन लैया ग्राम पथरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया, जबकि अर्चना देवी (40) पति कारु लैया ग्राम पथरा, मुन्नी देवी (35) पति सुनील पंडित, गाम पंजवारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि अन्य जख्मी ने पुनसिया व रजौन के प्राइवेट चिकित्सक के पास अपना उपचार कराया. सभी जख्मी रजौन से टोटो में सवार होकर ढाकामोड़ की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान ढाकामोड़ की तरफ से हाइवा ट्रक जो रजौन की ओर जा रहा था. इसी दौरान नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप टोटो में हाइवा ने ठोकर मार दी. इससे टोटो सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में टोटो व हाइवा के बीच टक्कर हुई थी. इसमें कुल 6 लोग जख्मी हुए थे. सभी का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है, पुलिस विशेष जांच कर रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन