शराब के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार

शराब के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने जिलेभर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब के साथ करीब आधा दर्जन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर के समीप से गोड्डा ढोढरी निवासी निवाश कुमार राय, सुभाष राय, धोरैया थाना अंतर्गत चंदाडीह गांव के समीप से दुर्गापुर निवासी आशीष कुमार, अशोक ठाकुर के अलावे सिमरा निवासी विवेक कुमार को देशी व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया है. उधर चांदन दर्दमारा चेक पोस्ट के समीप से बांका बैजनाथपुर निवासी हकेश सिंह उर्फ राकेश सिंह सहित दो अन्य लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन