Bihar News: ई-रिक्शा पर चढ़कर मंडप पहुंचे दूल्हे, बिहार में 11 जोड़ों ने रचाई दहेज मुक्त शादी
वरमाला के दौरान जोड़े
Bihar Unique Marriage: बांका जिले के रजौन प्रखंड के सोहानी गांव में सोमवार की रात एक भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें 11 जोड़ों ने दहेज मुक्त विवाह कर समाज को नई दिशा देने का संदेश दिया.
Bihar Unique Marriage: बिहार के बांका जिले के रजौन प्रखंड के सोहानी गांव सोमवार की मध्य रात्रि एक अनोखी पहल का गवाह बना. जहां 11 जोड़ों ने दहेज के बगैर सामूहिक विवाह कर एक मिसाल पेश की. यह आयोजन कन्हैया मंडली और हरित रजौन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जो 2007 से लगातार हर साल इस प्रेरणादायक परंपरा को निभा रही है.
इस बार भी आयोजन पूरी भव्यता के साथ हुआ. पुनसिया गांव से आई बारात नाचते-गाते सोहानी पहुंची, जहां दूल्हे ई-रिक्शा से विवाह मंडप तक पहुंचे. 11 अलग-अलग मंडपों में पंडितों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कराईं. वरमाला, फेरे और मंगलसूत्र की रस्में कर शादियां संपन्न हुईं. कार्यक्रम पूरी तरह दहेज मुक्त रहा, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया.
राजनीति और समाजसेवा के चेहरे बने साक्षी
इस आयोजन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बांका विधायक राम नारायण मंडल, जदयू प्रदेश महासचिव सुभानंद मुकेश और डॉ. हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.
रात भर गूंजती रही भक्ति की धुन
समारोह में मेहमानों के लिए भव्य भोजन, कोल्ड ड्रिंक और पानी की व्यवस्था की गई थी. पूरी रात भजन-कीर्तन और जागरण का कार्यक्रम चलता रहा. आयोजन को सफल बनाने में कन्हैया सिंह, पर्यावरणविद डॉ. रवि रंजन और सुमित कुमार उर्फ बब्बू की अहम भूमिका रही.
शादी के जोड़े बने प्रेरणा
इस सामूहिक विवाह में विवाह बंधन में बंधे जोड़ों में गौरव-ममता, राकेश-साखो, सोनू-कल्पना, सुखनंदन-जुली, सूरज-नंदनी, रावण-करुणा, डब्लू-रंभा, सज्जन-नंदनी, सुरेंद्र-कंचन, कुंदन-मनीषा और जितेंद्र-सोनी शामिल रहे. बांका का यह आयोजन ना सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देता है, बल्कि दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करने की दिशा में एक सशक्त कदम भी है. आयोजकों ने अगले साल और अधिक जोड़ों की शादी कराने का संकल्प भी लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










