IPL की तर्ज पर बिहार में होगा BPL, 5 करोड़ में बिकेंगी टीमें, इस दिन से पटना में होगी T-20 लीग की शुरुआत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 May 2025 8:43 AM
Bihar premier league
BPL 2025: बिहार में क्रिकेट को नया मुकाम देने की तैयारी जोरों पर है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) 1 जून से 25 जून 2025 तक पटना में IPL की तर्ज पर बिहार प्रीमियर लीग (BPL) का आयोजन करने जा रही है. जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी और राज्य की क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा.
BPL 2025: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर बिहार प्रीमियर लीग (BPL) का आयोजन करने जा रही है. यह टूर्नामेंट 1 जून से 25 जून 2025 तक राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बहुप्रतीक्षित T-20 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और यह टूर्नामेंट राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक नया मंच तैयार करेगा.
5 करोड़ में होगी टीम की बिक्री, 50 लाख की सुरक्षा राशि अनिवार्य
BCA ने BPL में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों और कंपनियों से फ्रेंचाइज़ी पार्टनर बनने हेतु रुचि पत्र (EOI) मांगे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. प्रत्येक टीम की न्यूनतम बोली राशि 5 करोड़ रुपये रखी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि BPL बड़े निवेशकों और क्रिकेट प्रमोटरों के लिए एक शानदार अवसर है. इसके अलावा, फ्रेंचाइज़ी को 50 लाख रुपये की ब्याज-मुक्त सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी, जो टूर्नामेंट के समापन के बाद वापस कर दी जाएगी.
वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं लीग का चेहरा
लीग के स्टार आकर्षण के रूप में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम सामने आ रहा है. सूत्रों के अनुसार, वे BPL के ब्रांड एंबेसडर या प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भूमिका निभा सकते हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और युवाओं में लोकप्रियता से टूर्नामेंट को व्यापक दर्शक वर्ग का समर्थन मिलने की उम्मीद है.
बिहार के शहरों के नाम पर होंगी टीमें
लीग की सभी 6 टीमें बिहार के प्रमुख शहरों जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और आरा के नाम पर आधारित हो सकती हैं. टीमों का चयन BPL की गवर्निंग काउंसिल द्वारा अंतिम रूप से किया जाएगा. रणजी खिलाड़ियों के अलावा राज्य के उभरते क्रिकेटर भी ऑक्शन प्रक्रिया से गुजरकर टीमों में जगह बना सकेंगे.
JioCinema पर होगा लाइव प्रसारण
BPL के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण JioCinema पर किया जाएगा, जिससे इसे देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है. BCA का उद्देश्य इस लीग के माध्यम से बिहार के क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. BPL 2025 निश्चित तौर पर बिहार क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










