प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड की अहीरो पंचायत के पूरैनिया गांव में सोमवार की सुबह हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी
धोरैया. प्रखंड की अहीरो पंचायत के पूरैनिया गांव में सोमवार की सुबह हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गांव की 501 महिलाओं व युवतियों ने माथे पर कलश लेकर अहीरो दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर से पवित्र जल भरकर गांव का भ्रमण किया. ग्रामीण बुटेली मंडल ने बताया कि मौके पर यहां अखंड रामधुन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है. ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल कायम है. गाजे बाजे की धुन पर निकली शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. शोभा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण मंटू मंडल, विजय मंडल, गोपाल मंडल, कुंज बिहारी ठाकुर आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




