खाना बनाने के क्रम में बच्ची झुलसी, भागलपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन
खाना बनाने के क्रम में बच्ची झुलसी, भागलपुर रेफर

थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में खाना बनाने के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची झुलस गयी

विज्ञापन

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में खाना बनाने के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची झुलस गयी. गंभीर स्थिति में परिजनों ने सरस्वती कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ.अमीत कुमार शर्मा ने बच्ची की प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी बच्ची के पिता गौतम साह ने बताया कि रविवार की सुबह बच्ची पड़ोस के घर में भोजन बनाने चली गयी. जहां अनियंत्रित होकर चावल का गरम पानी बच्ची के पैर पर गिर जाने से वह झुलस गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन