पुलिस ने अलग-अलग गांव से चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग गांव से चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों से कुल चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बाराहाट. थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों से कुल चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बाराहाट पुलिस के द्वारा बताया गया कि सक्षम न्यायालय के द्वारा संबंधित चारों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. इसके बाद से पुलिस को इन आरोपियों की तलाश थी. बीती देर रात आरोपियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में शामिल पड़घड़ी गांव के रोहित साह पिता अनिरुद्ध साह एवं अनिरुद्ध साह पिता स्व अर्जुन साह शामिल है, जबकि खडिहारा गांव के मो मुकीम पिता इब्राहिम एवं खडहरा गांव से छोटू अंसारी पिता जाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन